अनवांटेड 72 एक गर्भनिरोधक गोली से अनचाहे गर्भ को रोकने के लिए उपयोग किया जाता है| इसे असुरक्षित यौन संबंध के 72 घंटे के भीतर लेना आवश्यक होता है| अनवांटेड 72 लेने के बाद पीरियड्स में कुछ बदलाव हो सकते हैं|
अधिकतर महिलाओं को अनवांटेड 72 लेने के बाद अपने नियमित पीरियड के समय पर ही पीरियड आ जाते हैं| लेकिन कुछ महिलाओं को पीरियड समय से पहले या देरी से आ सकते हैं| यह सामान्य रूप से 7 दिन से पहले या बाद में हो सकता है|
इस गोली से पीरियड का बहाव हल्का या भारी हो सकता है| पीरियड्स में अनियमितता और समय में बदलाव हार्मोनल बदलावों के कारण होते हैं |
इसके दुष्परिणामों मे सिरदर्द, चक्कर आना, थकान, और पेट में दर्द हो सकता है और कुछ महिलाओं को उल्टी या मतली भी आ सकती है|
अगर पीरियड 7 दिन से अधिक देरी से आ रहा है, तो गर्भावस्था परीक्षण करवाना आवश्यक होता है| लगातार अनियमितता या अन्य लक्षणों दिखाई दे तो डॉक्टर से जरूर सलाह ले|
पढ़ना जारी रखें
शिवलिंग पर चढ़ाए गए बेलपत्र को भगवान शिव को अर्पित किया जाता और इस वजह से उस बेलपत्र को पवित्र माना जाता है| लेकिन कृपया इस बेलपत्र को पानी से धोकर खाना उचित रहेगा |
अगर बेलपत्र के फ़ायदे की बात करे तो इसे हिन्दू धर्म मे एक पवित्र और औषधीय पौधा माना जाता है|बेलपत्र खाने के कई स्वास्थ्य लाभ हो सकते हैं |
बेलपत्र खाने से शरीर की गर्मी को कम करने के लिए उपयुक्त है | यह शरीर को ठंडक पहुंचाने मे मदद करता है |
बेलपत्र का सेवन पाचन तंत्र को सुधारने में मदद करता है| यह कब्ज, डायरिया और अन्य पाचन संबंधी समस्याओं को कम करने में सहायता करता है|
बेलपत्र डायबिटीज वाले मरीजों के लिए लाभकारी हो सकता है| इसमें मौजूद तत्व रक्त की शर्करा का स्तर नियंत्रित करने में मदद करता हैं|
बेलपत्र का उपयोग श्वसन संबंधी समस्याओं जैसे अस्थमा और सर्दी-खांसी में राहत दिलाने में किया जाता है| इसका सेवन बलगम को बाहर निकालने में मदद करता है और फेफड़े को साफ रखता है|
बेलपत्र से लिवर और किडनी का इलाज किया जाता है| यह लिवर को डिटॉक्सिफाई करता है और किडनी स्टोन को निकालने में मदद करता है|
बेलपत्र रक्तचाप को नियंत्रित करने में मदद करता है, जिससे हृदय स्वस्थ रहता है|
आप बेलपत्र का जूस बनाकर पी सकते हैं या सूखे बेलपत्र को पीसकर पाउडर बनाकर इसे पानी या दूध के साथ लें सकते है| इसकी चाय भी बना सकते हैं, जो पाचन और श्वसन संबंधी समस्याओं में राहत देती है|
जरूरी सूचना: बेलपत्र के सेवन से पहले किसी डाक्टर से परामर्श करना आवश्यक है, खासकर यदि आप किसी स्वास्थ्य समस्या से पीड़ित हैं या कोई दवाई ले रहे हैं|
पढ़ना जारी रखें
क्या आप उत्तर देने में सहायता कर सकते हैं?