लिंग ढीलापन दूर करने के लिए सबसे अच्छा घरेलू उपाय क्या हैं ?

Avatar
लोड हो रहा है...

नवीनतम फ़ीड प्राप्त करें?

नवीनतम फ़ीड प्राप्त करें?

नवीनतम फ़ीड प्राप्त करें?

नेहा शुक्ला
नेहा शुक्ला
26 जुलाई 2024
संबंधित प्रश्न: शिवलिंग पर चढ़ा हुआ बेलपत्र खाने से क्या होता है?

शिवलिंग पर चढ़ाए गए बेलपत्र को भगवान शिव को अर्पित किया जाता और इस वजह से उस बेलपत्र को पवित्र माना जाता है| लेकिन कृपया इस बेलपत्र को पानी से धोकर खाना उचित रहेगा | 

अगर बेलपत्र के फ़ायदे की बात करे तो इसे हिन्दू धर्म मे एक पवित्र और औषधीय पौधा माना जाता है|बेलपत्र खाने के कई स्वास्थ्य लाभ हो सकते हैं |

बेलपत्र खाने से शरीर की गर्मी को कम करने के लिए उपयुक्त है | यह शरीर को ठंडक पहुंचाने मे मदद करता है |

बेलपत्र का सेवन पाचन तंत्र को सुधारने में मदद करता है| यह कब्ज, डायरिया और अन्य पाचन संबंधी समस्याओं को कम करने में सहायता करता है| 

बेलपत्र डायबिटीज वाले मरीजों के लिए लाभकारी हो सकता है| इसमें मौजूद तत्व रक्त की शर्करा का स्तर नियंत्रित करने में मदद करता हैं|

बेलपत्र का उपयोग श्वसन संबंधी समस्याओं जैसे अस्थमा और सर्दी-खांसी में राहत दिलाने में किया जाता है| इसका सेवन बलगम को बाहर निकालने में मदद करता है और फेफड़े को साफ रखता है|

बेलपत्र से लिवर और किडनी का इलाज किया जाता है| यह लिवर को डिटॉक्सिफाई करता है और किडनी स्टोन को निकालने में मदद करता है|

बेलपत्र रक्तचाप को नियंत्रित करने में मदद करता है, जिससे हृदय स्वस्थ रहता है|

आप बेलपत्र का जूस बनाकर पी सकते हैं या सूखे बेलपत्र को पीसकर पाउडर बनाकर इसे पानी या दूध के साथ लें सकते है| इसकी चाय भी बना सकते हैं, जो पाचन और श्वसन संबंधी समस्याओं में राहत देती है|

जरूरी सूचना: बेलपत्र के सेवन से पहले किसी डाक्टर से परामर्श करना आवश्यक है, खासकर यदि आप किसी स्वास्थ्य समस्या से पीड़ित हैं या कोई दवाई ले रहे हैं|

पढ़ना जारी रखें

Avatar
लोड हो रहा है...
आर्यन वर्मा
आर्यन वर्मा
27 जुलाई 2024
संबंधित प्रश्न: बुधवार को शिवलिंग पर क्या चढ़ाना चाहिए?

बुधवार के दिन भगवान शिव की पूजा करते समय कुछ विशेष वस्तुएं चढ़ाने से भक्तों को विशेष लाभ मिलता है|

  • दूध: शिवलिंग पर दूध चढ़ाना अत्यंत शुभ माना जाता है| यह भगवान शिव की कृपा प्राप्त करने का एक प्रभावी उपाय है|
  • जल: पवित्र जल चढ़ाने से भी शिव जी की कृपा प्राप्त होती है|
  • बेलपत्र: भगवान शिव को अत्यंत प्रिय है और इसे चढ़ाने से विशेष फल प्राप्त होता है| यह कहा जाता है कि तीन पत्तियों वाला बिल्व पत्र शिवलिंग पर चढ़ाने से भगवान शिव प्रसन्न होते हैं|
  • धतूरा: धतूरे का फूल भी भगवान शिव को अर्पित किए जाते हैं| इन्हें चढ़ाने से भगवान शिव की विशेष कृपा प्राप्त होती है|
  • चंदन का लेप: शिवलिंग पर चढ़ाना बहुत शुभ माना जाता है| यह भगवान शिव को शीतलता प्रदान करता है और पूजा में एक विशेष महत्व होता है|
  • चावल: शिवलिंग पर चावल(अक्षत) चढ़ाना भी शुभ माना जाता है| चावल को  शुद्धता और पवित्रता का प्रतीक माना जाता है|
  • धूप और दीपक: शिवलिंग के सामने धूप और दीपक जलाना भी पूजा का एक महत्वपूर्ण हिस्सा है| इससे वातावरण पवित्र और सकारात्मक ऊर्जा से भर जाता है|
  • पंचामृत: दूध, दही, घी, शहद, और चीनी का मिश्रण शिवलिंग पर चढ़ाने से विशेष पुण्य प्राप्त होता है|

बुधवार के दिन भगवान शिव की विशेष पूजा करने से भक्तों की सभी मनोकामनाएं पूर्ण होती हैं और जीवन में सुख-समृद्धि आती है और सभी प्रकार की बाधाएं दूर होती हैं|

पढ़ना जारी रखें

Avatar
लोड हो रहा है...