दुनिया का सबसे अच्छा इंसान कौन है?

Avatar
लोड हो रहा है...

नवीनतम फ़ीड प्राप्त करें?

नवीनतम फ़ीड प्राप्त करें?

नवीनतम फ़ीड प्राप्त करें?

संबंधित प्रश्न: दुनिया का सबसे भला इंसान कौन हैं और क्यों?

दुनिया का सबसे भला इंसान कौन है, इसका उत्तर देना जरा मुश्किल है क्योंकि इस दुनिया मे ऐसे कई लोग है जिन्होंने ऐसे कार्य किए हैं जिससे उनका गौरव हुआ हैं | अगर इतिहास और वर्तमान समय की बात करे तो  उनमें से एक महान व्यक्ति हैं महात्मा गांधीजी |

दुनिया का सबसे भला इंसान
स्रोत: pnggallery.com

गांधीजी ने अपने देश को सत्य और अहिंसा के  मार्ग पर चलकर आजादी दिलाई | उन्होंने सत्याग्रह और अहिंसा को अपने जीवन का मूलमंत्र बनाया| उनके विचार थे कि, बिना हिंसा के भी अन्याय और अत्याचार का विरोध किया जा सकता है| उन्होंने ब्रिटिश सरकार के खिलाफ स्वतंत्रता संग्राम में अहिंसक आंदोलन की शुरुआत की|

गांधीजी के नेतृत्व में भारतीय स्वतंत्रता संग्राम  के लिए कई आंदोलन किए उनमें, असहयोग आंदोलन, सविनय अवज्ञा आंदोलन, और भारत छोड़ो आंदोलन शामिल हैं| इन आंदोलनों के माध्यम से उन्होंने भारतीय जनता को एकजुट किया और ब्रिटिश सरकार के खिलाफ अहिंसक संघर्ष का मार्ग दिखाया |

गांधीजी ने आत्मनिर्भरता और स्वदेशी को भी महत्व दिया| उन्होंने चरखा चलाने और खादी पहनने को आत्मनिर्भरता का प्रतीक माना| उनका कहना था कि भारत को स्वतंत्र होने के लिए आत्मनिर्भर बनना आवश्यक है|

उनके कार्य आज भी विश्वभर में प्रेरणा का स्रोत हैं| मार्टिन लूथर किंग जूनियर, नेल्सन मंडेला और दलाई लामा जैसे विश्वनेताओं ने गांधीजी के विचारों से प्रेरणा ली और अपने-अपने संघर्षों में अहिंसा का मार्ग अपनाया|

तो मेरे विचार से महात्मा गांधीजी दुनिया का सबसे भला इंसान हैं | धन्यवाद !


पढ़ना जारी रखें

Avatar
लोड हो रहा है...