जाएगा और जायेगा इन दोनों का अर्थ एक ही है, इसमें केवल 'ए' और 'ये' का अंतर हैं | आप दोनों का उपयोग कर सकते है | यह दोनों शब्दों को भविष्यकाल दर्शाने के लिए बोले जाते है | लेकिन जब बात आती है व्याकरण की तब इन दोनों में से सही शब्द "जाएगा" ये है | लेकिन आप दोनों शब्द सही मान सकते है |
पढ़ना जारी रखें
दुनिया का सबसे भला इंसान कौन है, इसका उत्तर देना जरा मुश्किल है क्योंकि इस दुनिया मे ऐसे कई लोग है जिन्होंने ऐसे कार्य किए हैं जिससे उनका गौरव हुआ हैं | अगर इतिहास और वर्तमान समय की बात करे तो उनमें से एक महान व्यक्ति हैं महात्मा गांधीजी |
गांधीजी ने अपने देश को सत्य और अहिंसा के मार्ग पर चलकर आजादी दिलाई | उन्होंने सत्याग्रह और अहिंसा को अपने जीवन का मूलमंत्र बनाया| उनके विचार थे कि, बिना हिंसा के भी अन्याय और अत्याचार का विरोध किया जा सकता है| उन्होंने ब्रिटिश सरकार के खिलाफ स्वतंत्रता संग्राम में अहिंसक आंदोलन की शुरुआत की|
गांधीजी के नेतृत्व में भारतीय स्वतंत्रता संग्राम के लिए कई आंदोलन किए उनमें, असहयोग आंदोलन, सविनय अवज्ञा आंदोलन, और भारत छोड़ो आंदोलन शामिल हैं| इन आंदोलनों के माध्यम से उन्होंने भारतीय जनता को एकजुट किया और ब्रिटिश सरकार के खिलाफ अहिंसक संघर्ष का मार्ग दिखाया |
गांधीजी ने आत्मनिर्भरता और स्वदेशी को भी महत्व दिया| उन्होंने चरखा चलाने और खादी पहनने को आत्मनिर्भरता का प्रतीक माना| उनका कहना था कि भारत को स्वतंत्र होने के लिए आत्मनिर्भर बनना आवश्यक है|
उनके कार्य आज भी विश्वभर में प्रेरणा का स्रोत हैं| मार्टिन लूथर किंग जूनियर, नेल्सन मंडेला और दलाई लामा जैसे विश्वनेताओं ने गांधीजी के विचारों से प्रेरणा ली और अपने-अपने संघर्षों में अहिंसा का मार्ग अपनाया|
तो मेरे विचार से महात्मा गांधीजी दुनिया का सबसे भला इंसान हैं | धन्यवाद !
पढ़ना जारी रखें
क्या आप उत्तर देने में सहायता कर सकते हैं?