गर्भावस्था को रोकने के लिए पीरियड के बाद संबंध बनाने के सही समय का निर्धारण करना आवश्यक है| मेरे अनुभव के अनुसार मैं और पत्नी दोनों गर्भावस्था को रोकने के लिए कैलंडर या रिमाइंडर का उपयोग करते है | पीरियड खत्म होने के बाद से लेकर 7 दिन तक हम संबंध बनाते है, ताकि प्रजनन शक्ति का असर उसपर ना पड़े | इसके अलावा, मैं हमेशा कंडोम का भी इस्तेमाल करता हूँ | कंडोम का इस्तेमाल करना pregnancy रोकने का बेहतर पर्याय होता है |
कृपया ध्यान रखे की, पीरियड शुरू होने के 10वें से 17वें दिन के बीच के दौरान गर्भावस्था की संभावना अधिक होती है| इस समय के बीच में बिना कंडोम के संबंध न बनाए |
सावधानी बरतने के लिए महिलाएं अपने मासिक चक्र करने के लिए कैलंडर या मोबाईल रिमाइंडर का उपयोग करे | इसके साथ कंडोम और गर्भनिरोधक गोलियों का इस्तेमाल कर सकते है | गर्भनिरोधक गोलियों बार-बार ना लें |
यदि कोई और जानकारी चाहते है तो अपने नजदीकी डाक्टर की सलाह ले सकते है |
पढ़ना जारी रखें
पीरियड आने से पहले ब्रेस्ट में दर्द हार्मोन्स(संप्रेरक) मे बदलाव, स्तन के ग्रंथियों में बदलाव या पानी के प्रतिधारण से होता है | पीरियड आने से पहले ब्रेस्ट में दर्द होना एक सामान्य क्रिया है, जिसे PMS(प्रीमेंस्ट्रुअल सिंड्रोम ) का हिस्सा माना जाता है|
मासिक धर्म के दौरान एस्ट्रोजेन और प्रोजेस्टेरोन हार्मोन की मात्रा में उतार-चढ़ाव होता है| पीरियड के आने से पहले, इन हार्मोनों का स्तर अनियंत्रित होने से ब्रेस्ट के ग्रंथियों में सूजन और दर्द हो सकता है| ब्रेस्ट में ग्लैंडुलर इस ग्रंथि के बढ़ने से स्तन में सूजन या भारीपन आता है |
इसके उपाय के लिए आप ब्रेस्ट की गर्म पानी से सिकाई करना, नमक, चाय, कॉफी और जंक फूड का कम सेवन करना चाहिए | अगर दर्द असह्य हो तो डाक्टर से सम्पर्क करे |
पढ़ना जारी रखें
नवीनतम फ़ीड प्राप्त करें?