पीरियड आने से पहले ब्रेस्ट में दर्द क्यों होता है?

Avatar
लोड हो रहा है...

नवीनतम फ़ीड प्राप्त करें?

नवीनतम फ़ीड प्राप्त करें?

नवीनतम फ़ीड प्राप्त करें?

संबंधित प्रश्न: पीरियड मिस होने के बाद पेट में दर्द क्यों होता है?

पीरियड मिस होने के बाद पेट में दर्द के कई कारण हो सकते हैं| यह दर्द हार्मोनल बदलावों, संभावित गर्भावस्था, या अन्य चिकित्सीय स्थितियों के कारण भी हो सकता है|

पीरियड में इन हार्मोनों का महत्वपूर्ण योगदान होता है| प्रोजेस्टेरोन और एस्ट्रोजेन इन हार्मोन्स के असंतुलन के कारण पीरियड मिस हो सकता है और पेट में दर्द हो सकता है|

अगर गर्भावस्था हुई है, तो भ्रूण के गर्भाशय की दीवार पर चिपकने के दौरान हल्का दर्द और रक्तस्राव हो सकता है, इसे इम्प्लांटेशन दर्द कहते है | गर्भावस्था के प्रारंभिक लक्षणों में पेट में दर्द, जी मचलना, थकान, और स्तन संवेदनशील हो सकते हैं|

पॉलीसिस्टिक ओवरी सिंड्रोम (PCOS)  यह हार्मोनल विकार है जिससे अंडाशय में सिस्ट के विकास के  कारण पीरियड मिस हो सकते हैं और पेट में दर्द हो सकता है|

गर्भाशय में मांसपेशियों के गांठ हो सकते हैं, जो दर्द और अनियमित पीरियड्स का कारण बन सकते हैं|

थायरॉयड से हार्मोन का असंतुलन पीरियड्स में बदलाव होकर पेट में दर्द हो सकता है|

अत्यधिक तनाव से हार्मोनल असंतुलन का कारण बन सकता हैऔर इससे पीरियड मिस हो सकते हैं और पेट में दर्द हो सकता है|

अचानक वजन बढ़ने या घटने से पीरियड मे बदलाव हो सकता है|

ध्यान रखे

अगर दर्द लगातार होता है या अन्य लक्षण जैसे कि अत्यधिक रक्तस्राव, उल्टी, चक्कर आना, या तेज बुखार है तो तुरंत अपने घरेलू डाक्टर से परामर्श लें|

पढ़ना जारी रखें

Avatar
लोड हो रहा है...