आजकल 25 साल के उम्र में भी शुगर का लेवल बढ़ता-घटता हैं, इसका एकमात्र कारण है उनकी जीवनशैली और खानपान | आपकी दादी की उम्र 60 साल, और इस उम्र में शुगर का स्तर सामान्य रखने के लिए नियमित जांच और डॉक्टर की सलाह लेना बेहद जरूरी है|
उम्र बढ़ने के साथ शुगर का ध्यान रखना बहुत जरूरी होता है क्योंकि इससे हृदय, किडनी और आंखों पर असर पड़ सकता है| आपकी दादी को दिनचर्या में कुछ जरूरी चीजों का ध्यान रखना चाहिए, इनमें नियमित व्यायाम, संतुलित आहार जिसमे चीनी और कार्बोहाइड्रेट खाने से बचें, और फाइबर युक्त भोजन जैसे सब्जियां, दालें और साबुत अनाज खाए | महीने में एक बार शुगर लेवल की जांच करें और डॉक्टर की सलाह के अनुसार दवाएं लें| तनाव में शुगर लेवल को बढ़ा सकता है, इसलिए ध्यान (मेडिटेशन) जैसे उपाय अपनाएं|
खाली पेट (Fasting Blood Sugar):
70 से 100 mg/dL (Normal)
100 से 125 mg/dL (Pre-diabetic)
126 mg/dL या इससे ज्यादा (Indicative of Diabetes)
भोजन के बाद (Postprandial Blood Sugar - 2 hours after):
140 mg/dL तक (नार्मल)
140-199 mg/dL (प्री-डायबिटिक)
200 mg/dL या उससे अधिक (डायबिटीज का संकेत)
पढ़ना जारी रखें
नवीनतम फ़ीड प्राप्त करें?