संघाई हिरण (Sangai Deer) यह मणिपुर राज्य का राजकीय पशु है और इसे मणिपुरी हिरण भी कहाँ जाता है| यह हिरण मणिपुर के लोकतक झील के पास के केईबुल लामजाओ के राष्ट्रीय उद्यान में पाया जाता है | संघाई हिरण दलदली भूमि पर चलने मे माहिर होते है और इसे मणिपुर की सांस्कृतिक और प्राकृतिक रूप का प्रतीक माना जाता है|
पढ़ना जारी रखें
महंगाई भत्ता (Dearness Allowance) एक महत्वपूर्ण भत्ता है जिसे केंद्रीय और राज्य सरकार के कर्मचारियों को मुद्रास्फीति के प्रभाव को कम करने के लिए दिया जाता है| यह भत्ता हर छह महीने में, अर्थात् जनवरी और जुलाई में जारी किया जाता है| केंद्रीय सरकार द्वारा महंगाई भत्ते की घोषणा आमतौर पर वित्त मंत्रालय द्वारा की जाती है, जबकि राज्य सरकारें अपने कर्मचारियों के लिए इसी प्रकार की घोषणा कर सकती हैं |
मार्च 2024 में, केंद्रीय सरकार ने केंद्रीय कर्मचारियों और पेंशनर्स के लिए महंगाई भत्ता (DA - कर्मचारियों के लिए) और महंगाई राहत (DR - Dearness Relief- पेंशनर्स के लिए) में 4 प्रतिशत की वृद्धि की घोषणा की भी | इस वृद्धि के बाद महंगाई भत्ता 46 प्रतिशत से बढ़कर 50 प्रतिशत हो गई है|
इसके कारण सरकारी खजाने पर सालाना 12,869 करोड़ रुपये तक का बोझ पड़ेगा| वर्ष 2024-25 के दौरान, अर्थात् जनवरी 2024 से फरवरी 2025 तक, इस बढ़ोतरी का कुल वित्तीय प्रभाव 15,014 करोड़ रुपये रहेगा|
राज्य सरकारें भी केंद्रीय सरकार की घोषणा के आधार पर अपने कर्मचारियों के लिए महंगाई भत्ते की घोषणा करती हैं| उदाहरण के लिए, मध्य प्रदेश सरकार ने अपने कर्मचारियों के लिए महंगाई भत्ते में 4 प्रतिशत की वृद्धि की है, जो जनवरी 2024 से लागू हुई है |
यह भत्ता कर्मचारियों को कुछ प्रतिशत के रूप में दिया जाता है, जिससे उनकी कुल वेतन में वृद्धि होती है और मुद्रास्फीति के प्रभाव को कम किया जाता है|
पढ़ना जारी रखें
नवीनतम फ़ीड प्राप्त करें?