Avatar
लोड हो रहा है...

नवीनतम फ़ीड प्राप्त करें?

नवीनतम फ़ीड प्राप्त करें?

नवीनतम फ़ीड प्राप्त करें?

आर्या वर्मा
आर्या वर्मा
28 जुलाई 2024
संबंधित प्रश्न: "all eyes on rafah" यह वाक्य का हिन्दी में क्या अर्थ होता है?

"All eyes on Rafah" का हिन्दी में अर्थ होता है "सभी की निगाहें रफाह पर|" इस वाक्य का उपयोग  इजरायल और फिलिस्तीन के बीच चल रहे संघर्ष की वजह से सोशल मीडिया पर इस्तेमाल हो रहा है| रफाह ये गाजा के दक्षिण में स्थित एक शहर का नाम है, जो इस संघर्ष का केन्द्रबिन्दु बन गया है |

All eyes on Rafah" का हिन्दी में अर्थ
All eyes on Rafah Hindi meaning 

रफाह एक ऐसा क्षेत्र है जहां फिलिस्तीनी लोग लगातार हमलों के कारण विस्थापित हो गए हैं| इसे पहले 'सुरक्षित क्षेत्र' के रूप में देखा गया था, लेकिन अब यह हिंसा और विनाश का केंद्र बन गया है|

"All eyes on Rafah"  का उपयोग सोशल मीडिया पर जागरूकता बढ़ाने और लोगों को रफाह की स्थिति के बारे में बताने के लिए किया जा रहा है| रफाह में हुए हाल के हमलों में हजारों फिलिस्तीनी लोग, जिनमें बच्चे और अन्य लोग मारे गए हैं|

पूरी दुनिया का ध्यान रफ़ाह की तरफ खींचने के लिए सोशल मीडिया पर "ऑल आइज ऑन रफ़ाह" यह वाक्य ट्रेंडिंग हुआ है, इससे लोग प्रभावित हुए है और हो रहे हमलों का निषेध कर रहे है |

पढ़ना जारी रखें

Avatar
लोड हो रहा है...