वनवासियों का जीवन अत्यंत कठिन और चुनौतीपूर्ण होता है, लेकिन इन लोगों को संस्कृति और पर्यावरण विषय का काफी ज्ञान होता है| इन वनवासियों के समुदाय को आदिवासी या जनजातीय समुदाय भी कहा जाता है|
वनवासी समुदाय जंगलों और पहाड़ी क्षेत्रों में रहते हैं| इनके घर वातावरण से अनुकूल मिट्टी, बांस, लकड़ी और पत्तों से बने होते हैं |
वनवासी अपने भोजन के लिए शिकार करते हैं इनमे वह मछलियाँ और अन्य प्राणियों का शिकार करते हैं| वनवासी शहद, और अन्य वन उत्पादों का इकट्ठा करते हैं और उन्हें बेचते हैं|
वनवासी के प्रत्येक जनजाति के अपने विशेष त्यौहार और नृत्य होते हैं| वे प्रकृति की पूजा करते हैं जैसे कि, पहाड़, नदियाँ, पेड़ और जानवर|
वनवासी समुदाय जड़ी-बूटियों और अन्य प्राकृतिक उपचार पद्धति का उपयोग करते हैं, लेकिन उन्हे कुछ स्वास्थ्य समस्याओं का सामना करना पड़ता है|
वनवासी समुदाय में शिक्षा की कमी एक बड़ी समस्या है| कई जगहों पर स्कूलों और शिक्षकों की कमी होती है, जिससे वनवासी बच्चे शिक्षा से वंचित रह जाते हैं|
पढ़ना जारी रखें
नवीनतम फ़ीड प्राप्त करें?