अभी भारत के केरला में निपाह वायरस के संक्रमण के मामले सामने आ रहे हैं, इसलिए इस संक्रमण से बचने के लिए हमें ध्यान रखना होगा | निपाह वायरस Nipah Virus एक गंभीर और संक्रामक वायरस है जो मुख्य रूप से जानवरों से मनुष्यों में फैलता है, और यह कभी-कभी मनुष्यों के बीच भी फैल सकता है| इससे साँस लेने में तकलीफ और मस्तिष्क में सूजन मतलब एन्सेफलाइटिस हो सकता है| निपाह वायरस की संक्रमण से मृत्यु दर बढ़ रहा हैं, इसलिए इस बीमारी को नजरअंदाज नहीं करना चाहिए |
निपाह वायरस की उत्पति 1998-99 में मलेशिया के निपाह नामक गांव में हुआ था, जहाँ इस वायरस ने सूअरों से इंसानों में संक्रमण फैलाया था| यह संक्रमण Pteropus प्रजाति के फल खानेवाले चमगादड़ से होता हैं | यह वायरस चमगादड़ के लार, मूत्र और मल के माध्यम से फैलता है| जब ये चमगादड़ फल खाते हैं ,तो वायरस फलों में प्रवेश करता है| ऐसे फल खाकर या उनके संपर्क में आकर इंसानों में वायरस का संक्रमण हो सकता है|
इस वायरस के फैलने के मुख्य कारण है फल खाने वाले चमगादड़ और सूअर| इसलिए, उनसे दूरी बनाना और उनके संपर्क में आने से बचे | निपाह वायरस से संक्रमित लोगों के इलाज के दौरान डॉक्टर और अन्य कर्मचारियों ने PPE किट पहनना जरूरी है | संक्रमित लोगों को क्वॉरन्टीन किया जाना चाहिए, ताकि वायरस को रोका जा सके|
निपाह वायरस का कोई वैक्सीन उपलब्ध नहीं है| इसलिए प्राथमिक उपचार ही इसका इलाज हैं |
पढ़ना जारी रखें
पश्चिमी विक्षोभ की उत्पत्ति भूमध्य सागर और उसके पास के अटलांटिक (अंध) महासागर, कास्पियन सागर, और ब्लैक सी के क्षेत्रों में होती है| यह क्षेत्र उच्च दबाव क्षेत्र के प्रभाव में होता है और यहां से वायुमंडल में हलचल शुरू होती है|
इसका सर्दियों के मौसम में भारतीय उपमहाद्वीप के मौसम पर गहरा असर पड़ता है| इन क्षेत्रों में बनने वाले निचले दबाव के क्षेत्र से हवा में हलचल उत्पन्न होती है और यह हलचल पश्चिम से पूर्व की ओर चलने वाली तेज हवाओं (जेट स्ट्रीम) के साथ पूर्व की ओर बढ़ने लगती है| यह हलचल या विक्षोभ हवा के ऊपरी हिस्से में शुरू होती है और आगे बढ़ते-बढ़ते भारत के उत्तर-पश्चिमी क्षेत्रों तक पहुंचती है| जब यह पश्चिमी विक्षोभ भारत तक पहुंचता है, तो यह हिमालय की पर्वतमाला से टकरा जाता है| हिमालय एक विक्षोभ में बाधा उत्पन्न करता है, जिससे पश्चिमी विक्षोभ से भारत के उत्तर-पश्चिमी भागों में वर्षा या हिमपात के रूप में बदल जाता है |
पश्चिमी विक्षोभ से सर्दियों के दौरान उत्तर भारत मतलब जम्मू-कश्मीर, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, और उत्तर प्रदेश में बारिश और बर्फबारी होती है| लेकिन यह गेहूं जैसी रबी फसलों की खेती करने के लिए बहुत लाभकारी होता है |
पढ़ना जारी रखें
क्या आप उत्तर देने में सहायता कर सकते हैं?