पौरुष जीवन कैप्सूल जैसे आयुर्वेदिक उत्पादों के साथ अलग-अलग लोगों के अलग-अलग अनुभव हो सकते हैं| यह कितना कारगर है यह इस बात पर निर्भर करता है कि कोई व्यक्ति कितना स्वस्थ है, वह अपना जीवन कैसे जीता है और उसकी समस्या कितनी गंभीर है| आमतौर पर, इससे आनेवाले बदलाव को देखने में लगभग 4 से 6 सप्ताह लग सकते हैं | कुछ लोगों को कम समय तो कुछ लोगों ज्यादा समय लग सकता है |
अपनी दवा का सही तरीके से इस्तेमाल करना वाकई बहुत ज़रूरी है| आपको हर दिन डॉक्टर के बताए हुए prescription के आधार पर सही समय पर सही मात्रा में दवा लेनी चाहिए|
अगर आप स्वस्थ जीवन जीते हैं, तो आप बहुत तेज़ी से बदलाव देख सकते हैं|
अगर स्वास्थ्य की समस्या लंबे समय तक बनी रहती है तो इसका असर में ज़्यादा समय लग सकता है|
सबसे महत्वपूर्ण चीज यह हैं कि, आयुर्वेदिक दवाएँ प्रकृति से आती हैं और आपके शरीर में धीरे-धीरे काम करती हैं| वे आपको बहुत जल्दी नतीजे नहीं देंगी, लेकिन अगर आप उन्हें समय के साथ इस्तेमाल करते हैं, तो वे आपको लंबे समय तक बेहतर महसूस कराने में मदद कर सकती हैं|
कोई भी आयुर्वेदिक दवा लेना शुरू करने से पहले, डॉक्टर से बात करना न भूलें|
पढ़ना जारी रखें
कोई चिंता की जरूरत नहीं है | बिकासुल कैप्सूल में विटामिन बी का कॉम्प्लेक्स होता हैं वह खासतौर पर विटामिन बी2 या राइबोफ्लेविन से बना होता है| यह विटामिन पानी में घुलता है और हमारा शरीर जितनी जरूरत हो उतना ही लेता है और बाकी हिस्सा पेशाब के जरिए बाहर निकाल देता है| विटामिन बी2 का रंग हल्कासा पीला होता है, इसीलिए पेशाब पीली हो जाती है | यह किसी समस्या का संकेत नहीं है,इसका मतलब है कि कैप्सूल ठीक से काम कर रहा है| बाकी कुछ नहीं |
उदाहरण के लिए :
जैसे जैसे आप ज्यादा पानी पीते हैं, तो शरीर जरूरी के हिसाब से उसका इस्तेमाल करता है और बाकी पानी पेशाब के जरिए बाहर निकाल देता है| उसी तरह बिकासुल में मौजूद विटामिन बी शरीर से बाहर निकलते वक्त पेशाब का रंग पीला कर देता हैं|
पढ़ना जारी रखें
नवीनतम फ़ीड प्राप्त करें?