गर्भावस्था को रोकने के लिए पीरियड के बाद संबंध बनाने के सही समय का निर्धारण करना आवश्यक है| मेरे अनुभव के अनुसार मैं और पत्नी दोनों गर्भावस्था को रोकने के लिए कैलंडर या रिमाइंडर का उपयोग करते है | पीरियड खत्म होने के बाद से लेकर 7 दिन तक हम संबंध बनाते है, ताकि प्रजनन शक्ति का असर उसपर ना पड़े | इसके अलावा, मैं हमेशा कंडोम का भी इस्तेमाल करता हूँ | कंडोम का इस्तेमाल करना pregnancy रोकने का बेहतर पर्याय होता है |
कृपया ध्यान रखे की, पीरियड शुरू होने के 10वें से 17वें दिन के बीच के दौरान गर्भावस्था की संभावना अधिक होती है| इस समय के बीच में बिना कंडोम के संबंध न बनाए |
सावधानी बरतने के लिए महिलाएं अपने मासिक चक्र करने के लिए कैलंडर या मोबाईल रिमाइंडर का उपयोग करे | इसके साथ कंडोम और गर्भनिरोधक गोलियों का इस्तेमाल कर सकते है | गर्भनिरोधक गोलियों बार-बार ना लें |
यदि कोई और जानकारी चाहते है तो अपने नजदीकी डाक्टर की सलाह ले सकते है |
पढ़ना जारी रखें
प्रेग्नन्सी के दौरान प्राइवेट पार्ट में दर्द होना आम बात है, इसमें शरीर मे हो रहे बदलाव, हार्मोनल बदलाव, रक्त प्रवाह का बढ़ना और पेट मे पल रहे बच्चे का सिर नीचे की ओर आना हो सकता है |
जैसे जैसे पेट में बच्चे का आकार बढ़ता है, वैसे वैसे योनि की जगह पर दबाव पड़ता है और इससे दर्द होता है | योनि की जगह पर मांसपेशियों में तनाव आने से भी दर्द हो सकता है | रक्त प्रवाह बढ़ने से वहाँ सूजन या दर्द हो सकता है |
पढ़ना जारी रखें
क्या आप उत्तर देने में सहायता कर सकते हैं?