देख भाई, पुत्र प्राप्ति के लिए कोई गारंटी वाली चीज़ तो नहीं है, लेकिन कुछ बातें हैं जो शरीर को संतुलित रखती हैं और तुम्हारी प्रजनन क्षमता को बढ़ा सकती हैं| जैसे रोज़ाना दूध और खजूर लेना, घी और सूखे मेवे मे अखरोट, बादाम का सेवन करना शरीर को ताकत देता है| आयुर्वेद में गोखरू, अश्वगंधा, शिलाजीत जैसी चीज़ें मानी जाती हैं वीर्य की गुणवत्ता बढ़ाने में फायदेमंद| साथ ही केला, अनार, आंवला जैसे फल भी रोज़ खाने चाहिए ये अपके शरीर को ठंडक और पोषण देते हैं|
दूसरी बात ये है कि मसाले, धूम्रपान, शराब और ज़्यादा चिंता इन सबसे दूरी बना कर रख – ये पुरुष की शक्ति को कमजोर कर सकते हैं| साथ ही रोज़ व्यायाम कर और नींद पूरी ले, क्योंकि हार्मोन का बैलेंस बहुत जरूरी है| सही समय पर यानी ओव्युलेशन के आसपास संबंध बनाना भी ज़रूरी होता है|
अगर लंबे समय से कोशिश कर रहे हो और फर्क नहीं दिख रहा, तो डॉक्टर की सलाह जरूर लेनी चाहिए – कभी-कभी छोटी सी हेल्थ प्रॉब्लम भी रुकावट बन ती है| भरोसा रख और हेल्दी जीवनशैली अपनाना शुरू कर, बाकी ऊपरवाला सब देख लेगा|
पढ़ना जारी रखें
नवीनतम फ़ीड प्राप्त करें?