हर महिला नसबंदी के कुछ दिन बाद वजन बढ़ने की शिकायत करती हैं| महिला के वजन बढ़ने के कई कारण हो सकते है, यह जरूरी नहीं कि केवल नसबंदी के कारण ही वजन बढ़ता हो|
नसबंदी के बाद, कई महिलाओं में हार्मोनल बदलाव होते हैं, जिससे वजन बढ़ता है | जो महिला अपने परिवार को पूरा मानती हैं या उम्र में बड़ी होती हैं, वही नसबंदी करवाती है | जैसे-जैसे उम्र बढ़ती है, शरीर के मेटाबॉलिक का दर धीमा हो जाता है और कैलरीज जलने की क्षमता कम हो जाती है और वजन बढ़ने लगता है |
वजन बढ़ने मे अन्य कारण भी हो सकते है, इसमे जीवनशैली मे बदलाव, आहार और शारीरिक गतिविधि की कमी से भी वजन बढ़ सकता है |
कुछ महिलाएं ऐसे मानती हैं कि नसबंदी के बाद मेरा वजन बढ़ना ही बढ़ना है, लेकिन यह सही बात नहीं है| नसबंदी का सीधा संबंध वजन बढ़ने से नहीं होता है| नसबंदी के बाद वजन बढ़ने के पीछे हार्मोन्स के बदलाव, जीवनशैली, बढ़ती उम्र और मानसिक स्वास्थ्य जैसे कारण हो सकते हैं|
पढ़ना जारी रखें
The Indian Penal Code (IPC) में किसी महिला को जबरदस्ती निर्वस्त्र करने के मामले में सजा का प्रावधान किया गया है| इस प्रकार के अपराध के लिए भारतीय दंड संहिता(IPC) की धारा 354B लागू होती है| इस धारा के अनुसार, अगर कोई व्यक्ति महिला को जबरदस्ती निर्वस्त्र करता है या प्रयास करता है, तो उसे कारावास की सजा दी जा सकती है| इसमे दोषी को कम से कम तीन साल के लिए कारावास और यह सात साल भी हो सकता है | इसके लिए जुर्माना भी भरना पड़ेगा |
पढ़ना जारी रखें
नवीनतम फ़ीड प्राप्त करें?