अपडेट किया गया: 30 May 2024 10:39 am
हमारे प्लेटफ़ॉर्म पर उच्च-गुणवत्ता और प्रामाणिक सामग्री साझा करने के लिए धन्यवाद।
पॉइंट्स अर्जित करने के नियम
- जवाब अनाम रूप से नहीं होना चाहिए |
- केवल गुणवत्ता और प्रामाणिक सामग्री के लिए पॉइंट्स दिए जाएंगे।
- जवाब की भाषा, व्याकरण (Grammar), और स्पेलिंग सही होना चाहिए।
- ऐसे जवाब जिनका उपयोगकर्ता समुदाय को कोई लाभ नहीं है, उन्हें पॉइंट्स नहीं दिए जाएंगे।
- कोई भी सवाल या जवाब जो पहले से मौजूद है, उसके लिए पॉइंट्स नहीं मिलेंगे।
- दिए गए पॉइंट्स वाले जवाबों को उपयोगकर्ता खुद डिलीट नहीं कर सकते।
प्रतिबंधित सामग्री
- एआई सामग्री: एआई से उत्पन्न हुई सामग्री को पोस्ट करना|
- स्पैम: बार-बार एक जैसा या बेकार कंटेंट पोस्ट करना।
- वयस्क सामग्री: अश्लील या अनुचित सामग्री।
- गलत जानकारी: झूठी या भ्रामक जानकारी देना।
- आक्रामक भाषा: अशिष्ट शब्दों का उपयोग।
- प्लैगरिज़्म: अन्य स्रोतों से सामग्री को बिना अनुमति के कॉपी करना।
अकाउंट निलंबन
- उल्लंघन के मामलों में, उपयोगकर्ता के सवाल-जवाब और पॉइंट्स को निरस्त किया जा सकता है।
- पॉइंट्स रिडीम करने से रोक लगाया जा सकता है।
- गंभीर मामलों में, उपयोगकर्ता का अकाउंट स्थायी रूप से बंद किया जा सकता है।
जांच और निगरानी
- प्रत्येक जवाब को मॉडरेशन टीम द्वारा जांचा जाएगा।
- नियमों का पालन न करने वाले सवाल-जवाब को तुरंत हटा दिया जाएगा।
- उपयोगकर्ता किसी भी अनुचित सामग्री को रिपोर्ट कर सकते हैं।
ईमानदार योगदान का महत्व
आपके योगदान से न केवल आपको बल्कि पूरे समुदाय को लाभ होगा। ईमानदारी और गुणवत्ता के साथ सक्रिय योगदान करें।
अन्य शर्तें
- अर्निंग प्रोग्राम केवल भारतीय लोगों के लिए उपलब्ध है।
- अर्निंग प्रोग्राम के नियम समय-समय पर बदले जा सकते हैं।
- उपयोगकर्ता को बदलाव की सूचना पहले दी जाएगी।
- अर्निंग प्रोग्राम को कभी भी बंद किया जा सकता हैं|
- इस प्लेटफ़ॉर्म का उपयोग करते हुए, आप इन सभी शर्तों से सहमत हैं।
यदि आपके पास अर्निंग पॉलिसी को लेकर कोई प्रश्न या सुझाव हैं, तो कृपया हमें संपर्क करें:
contact@qary.in